Movie prime

Haryana Ka Mausam: हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 10-15 किमी/घंटा की गति से चलेगी ठंडी हवाएं
 

Haryana Weather Update: हरियाणा में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग द्वारा हरियाणा को लेकर जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिन हरियाणा में बारिश के आसार नजर आ रहे है। 

 
Haryana Ka Mausam: हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 10-15 किमी/घंटा की गति से चलेगी ठंडी हवाएं

Haryana Ka Mausam: हरियाणा का मौसम आए दिन अपने तेवर बदल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा के मौसम में नमी बढ़ती नजर आ रही है। जिस कारण सुबह और रात के समय हरियाणा में तेज धुंध छा रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा के हिसार, जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र सहित अन्य पांच राज्यों में तेज धुंध छाने के आसार नजर आ रहे है। 


हरियाणा में 21 और 22 जनवरी को होगी बारिश

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा में अगले दो दिन बादल छाए रहने और घना कोहरा रहने की संभावना है। इसके साथ ही 21 और 22 जनवरी को हरियाणा के सभी जिलों में तेज बारिश (Rain Alert) के आसार नजर आ रहे है। 

हरियाणा में 10-15 किमी/घंटा की गति से चलेगी पश्चिमी ठंडी हवाएं 

एचएयू के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में आगामी 2 दिन तक सभी जिलों में धुंध छाने की संभावना है वहीं दूसरी ओर से हरियाणा (Haryana) में आने वाले दो दिनों में 10-15 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी ठंडी हवाएं चलती दिखाई देगी। जिस कारण रात का तापमान 2 से 3 डिग्री गिरने की संभावना है। 

हरियाणा में सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ 

एचएयू (HAU) के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ (New western disturbance) एक्टिव होने से 21 जनवरी को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में मौसम में फिर से बदलाव होगा। इससे 21 और 22 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश (Rain) के आसार है। जिसको लेकर मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ द्वारा किसानों को अपनी फसल को ढक कर रखने की सलाह दी है।